क्या है Bhojshala का इतिहास? जानिये कैसे इस विवाद ने बदली MP की सियासत
मध्य प्रदेश का धार जिला आमतौर पर शांत माना जाता है, लेकिन बसंत पंचमी जब शुक्रवार के दिन पड़ती है, तो यह शहर राष्ट्रीय चर्चा का केंद्र बन जाता है। इस बार भी बसंत पंचमी शुक्रवार को है, जिस कारण धार स्थित भोजशाला को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है।