महराजगंज : फरारी काट रहा आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आया, एससी-एसटी एक्ट और धर्मांतरण केस का था वांछित
सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट और अवैध धर्मांतरण मामले में वांछित आरोपी मोहम्मद नवी उर्फ लालू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे ककरही पुल के पास से दबोचकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।