जामुनिया जंगल में चल रहा था नशे का खेल! पुलिस ने घेरा तो पकड़े गए 7 लोग, ब्राउन शुगर और लाखों की नकदी बरामद
देवघर के मोहनपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जामुनिया जंगल के पास हुई घेराबंदी में 17.05 ग्राम ब्राउन शुगर और 1,04,990 रुपये नकद बरामद होने का दावा किया गया है।