हिंदी
Live Buds 4 और Live Beam 4 ईयरबड्स लॉन्च (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
New Delhi: प्रसिद्ध ऑडियो ब्रांड जेबीएल (JBL) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए प्रीमियम ट्रू वायरलेस (TWS) ईयरबड्स- JBL Live Buds 4 और JBL Live Beam 4 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इस बार सिर्फ बेहतरीन साउंड क्वालिटी ही नहीं, बल्कि यूजर एक्सपीरियंस को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए कई आधुनिक फीचर्स को शामिल किया है, जो ग्राहकों को बेहद पसंद आने वाले हैं।
इन दोनों ही प्रीमियम ईयरबड्स की कीमत 24,999 रुपये तय की गई है। ग्राहक इन्हें आज से ही जेबीएल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट, प्रमुख रिटेल स्टोर्स और बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकते हैं।
JBL Live Buds 4: यह मॉडल ब्लैक, ब्लू, सिल्वर और सैंड कलर विकल्पों में उपलब्ध है।
JBL Live Beam 4: यह मॉडल ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, सिल्वर, ऑरेंज, पर्पल और सैंड जैसे कुल सात आकर्षक रंगों में आता है।
BMW X1 LWB भारत में जल्द देने जा रही है दस्तक, शानदार फीचर्स और दमदार इंजन से मचाएगी धमाल
इन नए ईयरबड्स की सबसे बड़ी खूबी इनका Smart Charging Case है, जो JBL Smart OS 3.0 पर काम करता है। इस केस पर एक बड़ी टचस्क्रीन दी गई है, जिसकी मदद से यूजर बिना फोन निकाले ही नोटिफिकेशन देखने, म्यूजिक ट्रैक स्किप करने, इक्वलाइजर्स (EQ) बदलने और शॉर्टकट्स कस्टमाइज करने जैसे काम आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अपनी पसंद के अनुसार केस का बैकग्राउंड भी बदल सकते हैं।
बेहतरीन ऑडियो अनुभव के लिए दोनों ही ईयरबड्स में 10mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं और इन्हें Hi-Res Audio Certification भी मिला हुआ है। बड्स में जेबीएल स्पेशल साउंड, पर्सोनि-फाई 3.0 (Personi-Fi 3.0), पर्सनल साउंड एम्पलीफिकेशन और लो वॉल्यूम EQ जैसे फीचर्स मिलते हैं। शोरगुल से राहत पाने के लिए इनमें True Adaptive Noise Cancelling 2.0 तकनीक दी गई है, जो नए एल्गोरिद्म के साथ आसपास के शोर को प्रभावी ढंग से कम करती है।
कॉलिंग अनुभव को क्रिस्टल-क्लियर बनाने के लिए दोनों मॉडल्स में कुल 6 माइक्रोफोन दिए गए हैं। साथ ही, Perfect Calls 2.0, एआई-बेस्ड नॉइज रिडक्शन, कॉल इक्वलााइज़र और साउंड लेवल ऑप्टिमाइज़र जैसे फीचर्स भीड़भाड़ में भी स्पष्ट आवाज सुनिश्चित करते हैं।
बैटरी बैकअप की बात करें तो Live Buds 4 एएनसी ऑन होने पर 32 घंटे और ऑफ होने पर 40 घंटे का प्लेबैक देता है। वहीं, Live Beam 4 एएनसी ऑन होने पर 40 घंटे और ऑफ होने पर 48 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। दोनों ही बड्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और मात्र 10 मिनट की क्विक चार्जिंग पर लगभग 4 घंटे का प्लेबैक टाइम देते हैं।
Location : New Delhi
Published : 6 August 2026, 3:03 PM IST