Big Billion Days Sale का ऐलान: Flipkart Sale में iPhone 15 और Google Pixel पर भारी डिस्काउंट, ऐसे करें बचत

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 का आगाज 9 अक्टूबर से होने जा रहा है। इस फेस्टिव सेल में iPhone 17 और iPhone 15 पर बंपर डिस्काउंट, बैंक ऑफर और शानदार एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। प्लस मेंबर्स एक दिन पहले ही उठा सकेंगे फायदा।

Updated : 29 September 2026, 8:41 AM IST
google-preferred

New Delhi: फ्लिपकार्ट की साल की सबसे बड़ी फेस्टिव सेल यानी Big Billion Days Sale 2026 की तारीख सामने आ चुकी है। यह बहुप्रतीक्षित सेल आगामी 9 अक्टूबर से ग्राहकों के लिए शुरू होने जा रही है। सेल के आधिकारिक आगाज से पहले ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले बंपर डिस्काउंट्स से पर्दा उठा दिया है। इस बार एप्पल प्रेमियों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि iPhone 17 और iPhone 15 बेहद किफायती दामों पर उपलब्ध होंगे।

iPhone 17 पर 19,901 रुपये तक की बंपर छूट

फ्लिपकार्ट की इस सेल में एप्पल के लेटेस्ट और दमदार मॉडल iPhone 17 (256GB स्टोरेज वेरिएंट) पर कुल मिलाकर 19,901 रुपये तक की भारी बचत का मौका मिल रहा है।

कीमत में कटौती: जो फोन फिलहाल प्लेटफॉर्म पर 99,900 रुपये की लिस्टेड कीमत के साथ आता है, उसे सेल के दौरान मात्र 79,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Tech News: WhatsApp वॉइस नोट से लग सकेगा डिप्रेशन का पता? साइंटिस्ट्स ने बनाया नया AI मॉडल

बैंक और कार्ड ऑफर्स: यदि आप खरीदारी के लिए Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो इस फोन को प्रभावी रूप से 77,999 रुपये की और भी कम कीमत में अपना बनाया जा सकता है।

ईएमआई और एक्सचेंज: इसके अलावा, ग्राहकों को 2,500 रुपये का क्रेडिट कार्ड ईएमआई ऑफर, 3,000 रुपये का विशेष एक्सचेंज बोनस और 6 से 9 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। पुराना फोन बदलने पर मिलने वाला अतिरिक्त लाभ डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा।

iPhone 15 भी मिल रहा है अब बेहद सस्ते में

अगर आपका बजट थोड़ा कम है और आप पिछले मॉडल पर हाथ साफ करना चाहते हैं, तो iPhone 15 पर भी शानदार डील्स लाइव होने जा रही हैं।

कीमत और ऑफर्स: वर्तमान में 74,900 रुपये की कीमत पर लिस्टेड iPhone 15 को सेल के दौरान सिर्फ 63,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

शानदार एक्सचेंज वैल्यू: इस मॉडल पर खरीदार पुराने फोन को एक्सचेंज करके 54,400 रुपये तक का बड़ा एक्सचेंज बोनस पाने का लाभ उठा सकते हैं।

रंगों के विकल्प: यह शानदार स्मार्टफोन आपको ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, येलो और पिंक जैसे खूबसूरत और आकर्षक कलर ऑप्शंस में मिल जाएगा।

Tech News: Google का बड़ा AI शॉपिंग अपडेट, अब Search छोड़े बिना होगी पूरी खरीदारी; जानिए कैसे?

अन्य ब्रांड्स और प्लस मेंबर्स के लिए खास सुविधा

फ्लिपकार्ट की इस मेगा सेल में केवल एप्पल ही नहीं, बल्कि अन्य दिग्गज टेक कंपनियों ने भी अपने ऑफर्स का पिटारा खोल दिया है। मोटोरोला समेत कई अन्य ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर भी भारी छूट देखने को मिलेगी। इसके अलावा, तकनीकी दिग्गजों में गिने जाने वाले Google Pixel 11 को भी ग्राहक 69,999 रुपये की शुरुआती प्रभावी कीमत पर खरीद पाएंगे।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि आम ग्राहकों के लिए सेल 9 अक्टूबर से खुलेगी, लेकिन फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स (Plus Members) के लिए यह शॉपिंग का यह महाउत्सव ठीक एक दिन पहले ही लाइव कर दिया जाएगा, जिससे वे बिना किसी भीड़-भाड़ के सबसे पहले बेहतरीन डील्स का फायदा उठा सकें।

Location :  New Delhi

Published :  29 September 2026, 8:41 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement