कौशाम्बी हादसे के बाद महराजगंज में प्रशासन अलर्ट, पटाखा गोदामों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
कौशाम्बी में पटाखा गोदाम में हुए हादसे के बाद महराजगंज जिला प्रशासन और पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर सीओ निचलौल ने कस्बे के बाहर स्थित पटाखा गोदामों का निरीक्षण कर लाइसेंस, सुरक्षा इंतजाम और भंडारण व्यवस्था की जांच की।