जेएनयू छात्रसंघ चुनाव 2025: कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी, लेफ्ट यूनिटी और एबीवीपी में कांटे की टक्कर; जल्द होगा फैसला
जेएनयू चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। लेफ्ट यूनिटी और एबीवीपी के बीच चारों पदों पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। संयुक्त सचिव पद पर लेफ्ट यूनिटी के दानिश 84 वोटों से आगे हैं, जबकि अध्यक्ष पद का नतीजा आखिरी राउंड तक रोमांच बनाए हुए है।