हिंदी
महराजगंजः हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करने के बाद जलाकर हत्या के बाद से ही फरेंदा क्षेत्र के युवाओं और स्थानीय स्कूलों के छात्र छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह जैसे ही पीड़िता के साथ हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराने की सूचना आई। युवाओं ने पुलिस की सराहना कर खुशी का इजहार किया।
इस दौरान कई छात्रों ने कोतवाली फरेंदा पहुंच कर पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा को गुलदस्ता देकर आरोपियों के एनकाउंटर को सही बताया है। साथ ही लोगों ने पुलिस कर्मियों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
छात्रों ने कहा की यह बहुत अच्छा हुआ है। इससे दोषियों में डर पैदा होगा और वह किसी भी लड़की के साथ दुष्कर्म करने से पहले दस बार सोचेगा।
Published : 6 December 2019, 6:07 PM IST
Topics : encounter hyderabad Case pharenda uttar pradesh उत्तर प्रदेश एनकांउटर फरेंदा महराजगंज हैदराबाद गैंगरेप