Uttar Pradseh: युवक ने की लड़की के साथ छेड़खानी, पहुंची पुलिस के पास

एक लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। लड़की ने युवक पर आरोप लगाया है कि उसके साथ छेड़खानी किया और विरोध करने पर मारपीट की। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 7 October 2019, 1:41 PM IST
google-preferred

महराजगंज: थाना कोल्हुई क्षेत्र के हल्का नंबर चार के एक गांव में दलित लड़की से छेड़खानी का मामला आया है। लड़की ने कोल्हुई थाने में तहरीर दी थी कि एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी किया और जब उसने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट भी किया।

यह भी पढ़ेंः Uttar Pradesh में जादूगर ने आंख पर पट्टी बांधकर किया ये अद्भुत काम, देख थमी सबकी सांसे

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने लड़की की तहरीर पर आरोपी युवक पर धारा 354,323,504,506 और 3(1)घ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

लड़की ने पुलिस में दी तहरीर

यह भी पढ़ेंः दीपोत्सव में इस साल खास अंदाज में रोशन होगी रामनगरी, बनेगा ये अनोखा रिकॉर्ड

इस बारे में कोल्हुई थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि लड़की की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच करने के बाद ग्राम जमुहनिया थाना कोल्हुई निवासी प्रिंस तिवारी पुत्र संजय तिवारी बालिका से छेड़खानी और मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Published : 
  • 7 October 2019, 1:41 PM IST