दीपोत्सव: इस साल खास अंदाज में रोशन होगी रामनगरी, बनेगा ये अनोखा रिकॉर्ड

इस बार रामनगरी में दिपोत्सव बहुत ही अलग और अनोखे तरीके से मनाया जाएगा। जिसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। इस साल दीपोत्सव के माध्यम से एक नया विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। जानिए क्या खास रहेगा इस साल दिपोत्सव, डाइनामाइट न्यूज़ पर..

Updated : 7 October 2019, 11:12 AM IST
google-preferred

अयोध्याः पिछली बार की तरह इस बार भी राम की नगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है। दीपोत्सव के माध्यम से एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी की जा रही है। इस साल दिपोत्सव बहुत ही खास और अलग अंदाज में मनाई जाएगी। 
यह भी पढ़ें: भारत की इन जगहों पर की जाती है रावण की पूजा, जानें क्या है इसका कारण

इस बार साढ़े 25 हजार लीटर सरसो के तेल से जलाए गए दीयों की रोशनी से रामनगरी नहा उठेगी। राम की पैड़ी के साथ अन्य 14 प्रमुख स्थलों पर मिट्टी के दीये जगमगाएंगे। 45 मिलीलीटर तेल की क्षमता वाला एक-एक दीया तीन घंटे जलेगा। दीपोत्सव की सामग्री की खरीदारी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

अयोध्या में दिपोत्सव

जानकारी के मुताबिक 17 सौ टिन सरसों के तेल के अलावा पांच लाख मिट्टी के दीये और छह लाख रुई की बाती को क्रय करने का खाका तैयार हुआ है। एक साथ 13 जगहों पर एक लाख दीएं जलाए जाएंगे। 

Published : 
  • 7 October 2019, 11:12 AM IST

Advertisement
Advertisement