Y-20 Summit: उत्तर प्रदेश के इस जिले होगा Y-20 सम्मेलन का आयोजन, जानें इसकी खास बातें

युवा-20 (वाई20) शिखर सम्मेलन आगामी 17 से 20 अगस्त के बीच वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 17 August 2023, 2:48 PM IST
google-preferred

वाराणसी: युवा-20 (वाई20) शिखर सम्मेलन आगामी 17 से 20 अगस्त के बीच वाराणसी में आयोजित किया जाएगा।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, शिखर सम्मेलन का आयोजन युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है जिसमें जी-20 देशों, अतिथि देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 100 से अधिक प्रतिनिधि चिन्हित विषयों पर चर्चा करेंगे।

खेल मंत्रालय में निदेशक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यह शिखर सम्मेलन पांच अलग-अलग विषयों पर केंद्रित होगा बैठक में मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल होंगे।

सिंह ने कहा कि शिखर सम्मेलन पिछले कुछ महीनों के दौरान हुई चर्चाओं के निष्कर्षों से बनाई गई वाई-20 पर बातचीत करने, अंतिम रूप देने और हस्ताक्षर करने के लिए जी20 देशों के युवा विशेषज्ञों, निर्णय निर्माताओं और युवा प्रतिनिधियों को एक साथ लाएगा।

Published :  17 August 2023, 2:48 PM IST

Related News

Advertisement