कानपुर में शराब का ठेका खुलने के विरोध में महिलाओं ने बुलंद की आवाज़

शराब का ठेका खुलने के विरोध में महिलाओं ने मुहिम छेड़ी। प्रदर्शन कर महिलाओं ने ठेका बंद करने की मांग की।

Updated : 28 June 2017, 1:03 PM IST
google-preferred

कानपुर: शराब का ठेका खुलने के विरोध में इस बार महिलाओं ने धावा बोला है। बेटियों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नई देशी शराब की दुकान खुलने से महिलाओं में गुस्सा है। गुस्साई महिलाओं ने पुरूषों और बच्चों के साथ जमकर हंगामा किया। हंगामा होने के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।

यह भी पढ़ें: कानपुर में नहीं थम रहा प्रदर्शन, व्यापारियों ने हवन-पूजन कर जताया जीएसटी का विरोध

यह भी पढ़ें: कानपुर: एसी कोच में यात्रियों के साथ लूटपाट करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मसवानपुर में कंचन शुक्ला के मकान में देशी शराब का ठेका खोलने को लेकर महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। ठेके खोले जाने को लेकर आक्रोशित होकर भारी संख्या में महिलाओं ने चौराहे पर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: मोटू-पतलू के साथ बच्चों ने की मौज-मस्ती

घर से निकलना मुश्किल

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि ठेके के पास शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। जिससे घर की बेटियों और महिलाओं का निकलना दूभर हो गया है। महिलाओं का कहना है कि नशे में धुत ये शराबी महिलाओं व लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं और विरोध करने पर गाली गलौच और मारपीट करते हैं।

यह भी पढ़ें: कानपुर: सिंघाड़ा व्यापारियों ने निकाली जीएसटी की अर्थी, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

पीएम और सीएम तक लगेगी गुहार

ऐसी ही तमाम समस्याओं को लेकर महिलाओं ने विरोध जताया और कहा कि जल्द से जल्द ठेके को हटाया जाए। अगर थाना स्तर पर कार्यवाही नहीं हुई तो वह अपनी बात को मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री तक पहुंचाएंगी।

Published : 
  • 28 June 2017, 1:03 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement