Crime in UP: बदायूं में पत्नी की गला रेत कर हत्या, आरोपी पति फरार

उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के मूसाझाग क्षेत्र में शनिवार को घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 25 June 2022, 5:15 PM IST
google-preferred

बदायूं: उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के मूसाझाग क्षेत्र में शनिवार को घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव बलिया नगला में घरेलू कलह के चलते आज सुबह विवाहिता सुधारानी (35) की उसके पति राजकुमार ने गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (वार्ता) 

Published : 
  • 25 June 2022, 5:15 PM IST