हिंदी
महराजगंज: चार महीने बाद चुनावी आचार संहिता लगने की आहट के साथ ही सत्ताधारी दल हर खाली पदों को भरने की कवायद में भिड़ा है लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि युवाओं को एकजुट करने वाला संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा यानि भाजयुमो जिले में मुखिया विहीन है।
दावेदारों ने लाबिंग के लिए जिले से बाहर के नेताओं के पास भी जोड़-तोड़ और सिफारिशी खेल चालू कर रखा है। हर नेता इस जुगत में है कि उसके चहेते को इस कुर्सी पर बिठा दिया जाय।
जब डाइनामाइट न्यूज़ ने इसकी अंदरुनी पड़ताल की तो चौंकाने वाला खेल सामने आया।
जिला संगठन ने करीब आधा दर्जन युवा नेताओं के नाम को क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा है। इनमें दो अनुसूचित जाति के नेताओं समेत ब्राह्मण समुदाय के चार नाम भेजे जाने की खबर है। इनमें से एक नाम नगर के रक्षा स्वीट गोली कांड में शामिल भाजपा के युवा नेता का भी है।
अब क्षेत्रीय कार्यालय ने इन 6 नाम में से 3 नामों का पैनल बनाकर लखनऊ भेज दिया है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर पहले से ही अनुसूचित जाति के नेता काबिज हैं, ऐसे में अब किसके खाते में भाजयुमो की कुर्सी जायेगी? इस पर से जल्द पर्दा उठ जायेगा।
Published : 4 August 2021, 6:59 PM IST
Topics : जिलाध्यक्ष भाजपा भाजयुमो महराजगंज
No related posts found.