हिंदी
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट Omicron के बढ़ रहे मामलों से पूरी दुनिया बहुत टेंशन में है। ऐसे में बुधवार को WHO ने Omicron को लेकर पूरी दुनिया को चेतावनी दी है। WHO ने अपने एक बयान में कहा कि, पूरी दुनिया पर Omicron का खतरा बहुत तेजी से फैल है। जिसके साथ Omicron अब और खतरनाक होता जा रहा है। WHO ने ये बात कोविड-19 के साप्ताहिक एपिडेमायोलॉजिकल अपडेट में कही है।
चेतावनी देते हुए WHO ने आगे कहा कि, दुनिया के कई देशों में वायरस के तेजी से फैलने के कारण नया वेरिएंट Omicron है। Omicron उन देशों में भी बहुत फैल रहा है, जहां डेल्टा वायरस भी काफी हावी हुआ था। WHO ने आगे कहा कि, Omicron 'वैरिएंट ऑफ कन्सर्न' ओवरऑल बहुत ही ज्यादा रिस्की है।
वहीं WHO ने ये भी कहा कि दुनिया भर से सामने आ रहे Omicron केस के आंकड़े बता रहे है, कि ये वेरिएंट डेल्टा की तुलना में बहुत ज्यादा तेजी से बढ़ा रहा है। WHO ने बताया कि Omicron ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों में भी बहुत तेजी से फैल रहा है। ये कहना गलत नहीं है कि इन देशों में Omicron अब ज्यादा खतारनाक वैरिएंट बन गया है।
Published : 29 December 2021, 12:16 PM IST
No related posts found.