

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी महासचिव बनाए जाने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रोड शो करने जा रही हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में जानिए प्रियंका गांधी के लखनऊ में रोड शो करने की वजह..
लखनऊ: 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी महासचिव बनाए जाने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रोड शो करने जा रही हैं। इस बार चुनावी अभियान की शुरूआत लखनऊ से करने के पीछे सियासी मायने लगाए जा रहे हैं। एक समय में लखनऊ नेहरू परिवार की राजनीतिक विरासत रही है जिसको अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने हाथ में ले लिया था।
अब महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी इस रोड शो के जरिये लखनऊ में अपनी धाक जमाना चाहती हैं। इसी को देखते हुए प्रियंका गांधी ने सूबे में राजनीतिक संदेश देने के लिए लखनऊ की सड़कों पर उतरने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें: महासचिव बनने के बाद पहली बार कांग्रेस दफ्तर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा
कांग्रेस के इतिहास में पहली बार पार्टी के दो महासचिवों को सूबे का प्रभारी बनाया गया है। प्रियंका गांधी ने पूर्वांचल की कमान अपने हाथों में ली है। वहीं पश्चिम यूपी की जिम्मेदारी ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी गई है। ऐसे में दोनों नेताओं के एक साथ लखनऊ में रोड शो करने से सूबे को बड़ा राजनीतिक संदेश मिलेगा।
No related posts found.