महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी का लखनऊ में पहला रोड शो, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी महासचिव बनाए जाने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रोड शो करने जा रही हैं। प्रियंका गांधी आज पहली बार 15 किलोमीटर का रोड शो करेंगी। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें पूरी जानकारी…

Updated : 11 February 2019, 10:43 AM IST
google-preferred

लखनऊ: प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस महासचिव बनाए जाने के बाद पहली बार यूपी पहुंच रही हैं। प्रियंका गांधी आज पहली बार 15 किलोमीटर का रोड़ शो करेंगी। यह रोड शो सुबह 11 बजे से शुरू होगा। रोड शो के लिए सोमवार को प्रियंका गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ करीब 11 बजे लखनऊ के अमौसी एयर पोर्ट पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें: महासचिव बनने के बाद पहली बार कांग्रेस दफ्तर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा

प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी

एयर पोर्ट से उन्हें जुलूस निकालते हुए कांग्रेस के मुख्यालय लाया जाएगा। बता दें कि वह शहिद पथ तिराहे से अवध चौराहा, आलमबाग, नत्था होटल तिराह, हुसैनगंज चौराह, बर्लिंगटन चौराह, लाल बाग तिराहा, हजरत गंज चौराह से राज भवन होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की कमान, बनाया गया कांग्रेस का महासचिव

वहीं इस रोड को खत्म होने में चार घंटे से ज्यादा का समय लगेगा। इस रोड के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस रोड शो लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी की फोटो वाली टी-शर्ट पहनी हुई है।
 

Published : 
  • 11 February 2019, 10:43 AM IST

Related News

No related posts found.