लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की कमान, बनाया गया कांग्रेस का महासचिव

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी में महासचिव नियुक्त किया है। उन्हें ईस्ट यूपी की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट…

Updated : 23 January 2019, 1:26 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी में महासचिव नियुक्त किया है। उन्हें ईस्ट यूपी की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। 

 

प्रियंका फरवरी के पहले सप्ताह में अपनी जिम्मेदारी को संभालेंगी। पार्टी ने उत्तरप्रदेश के प्रभारी रहे गुलाम नबी आजाद को हटाकर तत्काल प्रभाव से हरियाणा का प्रभारी मनाया गया है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को महासचिव बनाते हुए उत्तर प्रदेश पश्चिम का प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के ‘बचाओ-बचाओ’ के तंज पर राहुल गांधी ने किया पलटवार..

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राष्ट्रीय महासचिव के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह केसी वेणुगोपाल को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। केसी वेणुगोपाल को संगठन का महासचिव बनाते हुए कर्नाटक का प्रभारी बनाया है।

Published : 
  • 23 January 2019, 1:26 PM IST

Related News

No related posts found.