हिंदी
नई दिल्ली: हाल ही में सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज से आधिकारिक रूप से कांग्रेस महासचिव का पदभार संभाल लिया है। महासचिव बनने के बाद आज वो पहली बार कांग्रेस दफ्तर पहुंची है।
कांग्रेस पार्टी के दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रियंका ने कहा कि यूपी की जनता ने मुझे बहुत प्यार दिया, मैं उनकी शुक्रगुजार हूं।
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की कमान, बनाया गया कांग्रेस का महासचिव
साथ की प्रियंका ने ये भी कहा कि वो काफी खुश है कि भाई राहुल गांधी ने उन्हें ये पद दिया है। प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी का प्रभारी महासचिव बनाया गया है।
Published : 6 February 2019, 5:03 PM IST
Topics : कांग्रेस दफ्तर कांग्रेस महासचिव पूर्वी यूपी का प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा
No related posts found.