Weather Updates: फिर दिखेगा ठंड का कहर, दिल्ली में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार

दिल्ली में कुछ लगातार बारिश होने के बाद दिल्लीवासियों को एक दिन की राहत मिली है। लेकिन अब फिर से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 8 January 2021, 10:27 AM IST
google-preferred

नई दिल्लीः बढ़ती ठंड ने उत्तर भारत में घने कोहरे ने मुसीबत बढ़ा दी है। अब फिर मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तरी भारत के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह दिल्ली में पड़े ओले, जानें आने वाले दिनों में मौसम का कैसा रहेगा हाल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में भी 9 जनवरी तक बारिश हो सकती है। बारिश के कारण  दिल्ली के न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखा जा सकता है और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर मध्य प्रदेश में भी घने कोहरा होने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें: बारिश ने बढ़ाई आंदोलनकारी किसानों की मुसीबत, शीत लहर का अलर्ट जारी

जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी के चलते हालात बेहद मुश्किल हो गए हैं। जम्मू श्रीनगर हाइवे बर्फ की मोटी परत की वजह से लगातार 5वें दिन भी ठप रहा है। भारत मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी और पंजाब, हरियाणा, पूर्वोत्तर राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Published : 
  • 8 January 2021, 10:27 AM IST

Advertisement
Advertisement