Weather Update: दिल्ली -उत्तर प्रदेश में कहां बरसेंगे बादल, जानिए देशभर के मौसम का ताजा अपडेट

मौसम विभाग ने दिल्ली- उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 14 March 2024, 12:21 PM IST
google-preferred

दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली में बुधवार शाम मौसम ने अपना मिजाज बदला। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। इसी के साथ, पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली, यूपी में बरसेंगे बादल, जानिए अन्य राज्यों के मौसम का अपडेट 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 14 मार्च से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की तीव्रता में कमी आएगी और कुछ इलाकों में आज से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला थम जाएगा। 

मौसम विभाग की मानें तो आज देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, नई दिल्ली में सुबह के वक्त आंशिक तौर पर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, दोपहर होते-होते आसमान साफ हो जाएगा। मौसम विभाग की मानें तो 15 मार्च को नई दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं। 

 यह भी पढ़ें: दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत जानिए देशभर के मौसम का हाल 

मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अंदेशा जताया है। बारिश के चलते फिलहाल लोगों को ठंडी का एहसास हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 20 मार्च तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंचने के आसार हैं। वहीं, मार्च में बारिश सामान्य से थोड़ी कम हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद में भी आज आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है और उसके बाद इसमें कमी आएगी। वहीं, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है. पंजाब, हरियाणा के उत्तरी हिस्से में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश संभव है। इसी के साथ, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के उत्तरी तट और दक्षिण केरल पर भी हल्की बारिश हो सकती है। 
 

Published : 
  • 14 March 2024, 12:21 PM IST

Advertisement
Advertisement