Weather Update: दिल्ली, लखनऊ में आसमान रहेगा साफ, जानिए देशभर के मौसम का हाल

उत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 March 2024, 1:20 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड की वापसी हो गई है। हालांकि कुछ दिनों बाद पहाड़ों पर भी बारिश और बर्फबारी से राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: कश्मीर में अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 

मौसम विभाग के मुताबिक,पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 11 से 13 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 12 और 13 मार्च को मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 08 मार्च को न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज नई दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। 09 और 10 मार्च को नई दिल्ली में दिन के वक्त तेज हवाएं चल सकती हैं। आनेवाले दिनों में नई दिल्ली में अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें: घाटी में आई पर्यटकों के चेहरे पर खुशी, बर्फबारी ने लौटाई पर्यटन क्षेत्र की रौनक 

IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश में मौसम अब पूरी तरह से साफ हो चुका है। आने वाले दिनों में भी प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। हालांकि, दोपहर के समय जहां तेज धूप निकल रही है, वहीं सूरज ढलते ही मौसम का मिजाज बदल जाता है। रात के समय अभी भी ठीक ठाक ठंड पड़ रही है।

राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। 09 और 10 मार्च को लखनऊ में भी तेज हवाएं चल सकती हैं।

गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, गाजियाबाद में भी आज आसमान साफ रहेगा।  

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक आज ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी के साथ, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। 

बता दें, पिछले 24 घंटे के दौरान, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि हुई।  

Published :