Weather Update: दिल्ली-यूपी में तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड, जानिए अन्य राज्यों में IMD का लेटेस्ट अपडेट

पहाड़ों में हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में ठंड लौट आयी है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 March 2025, 8:55 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देशभर में मौसम हर दिन करवट बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भीषण बर्फबारी और बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, तो वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिससे मैदानी राज्यों में सर्दी का एहसास हो रहा है।

IMD ने मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है जिसमें मैदानी इलाके हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही हो सकती है। 

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से ही ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई थीं, हवा की गति 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा रही। कहां जा रहा है कि 7 मार्च तक ऐसे ही सर्द हवाएं चलने वाली हैं, वही आज बुधवार को भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मैदानी इलाकों में 5 से 8 मार्च 2025 तक मौसम साफ बना रहेगा लेकिन तेज हवाएं चलेंगी।

यूपी का मौसम साफ है लेकिन ठंडी हवा चलने से थोड़ी ठंडी का एहसास हो रहा है।   दिन में तेज धूप से गर्मी महसूस हो रही है,लेकिन शाम को ठंडी हवाएं मौसम को सुहाना बना रही हैं। आज 20-30 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा और सतही हवाएं चलने की संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तेज हवाओं के कारण सुबह और रात में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 9 और 10 मार्च को जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। बारिश की संभावना भी जता दी गई है। इसके अलावा बिहार में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है, यह मिजाज किसानों के लिए बड़ी आफत ला सकता है।

आईएमडी ने 8 मार्च को बिहार में तेज आंधी की संभावना जताई गई है, इसके अलावा हवा की रफ्तार भी बिहार में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है।

वहीं राजस्थान में अगले दो दिन में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले एक हफ्ते में कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना नहीं है और अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Published :