Weather Update: दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड, IMD का यलो अलर्ट, बेघरो की बढ़ी मुसीबत

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखा गया। नोएडा सेक्टर-116 को छोड़कर लगभग सभी जगहों का एक्यूआई 300 से नीचे रहा। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 2 January 2025, 8:49 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के चलते गुरुवार को हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखा गया। नोएडा सेक्टर-116 को छोड़कर लगभग सभी जगहों का एक्यूआई 300 से नीचे रहा। नोएडा सेक्टर-116 में AQI 479 दर्ज किया गया। 

उधर, शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। हालांकि, आज सुबह के समय कोहरे कम ही देखा गया है। आइए आपको बताते हैं कि आज कहां कितना एक्यूआई रहा है।

मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

वहीं, मौसम विभाग ने ठंड को लेकर यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान था कि बृहस्पतिवार सुबह ज्यादातर स्मॉग एवं मध्यम श्रेणी का कोहरा रहेगा। कहीं-कहीं घना कोहरा भी हो सकता है। लेकिन आज सुबह कोहरा बहुत कम देखा गया है।

न्यूनतम तापमान रह सकता है आठ डिग्री

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और आठ डिग्री रह सकता है। यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

बुधवार को रहा ऐसा हाल

बता दें कि बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री कम 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।यह पांच सालों में सबसे कम है। इससे पहले 2020 में एक जनवरी को अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

सबसे ठंडा दिन

पांच साल में सबसे ठंडा रहा नए साल का पहला दिन, आज के लिए IMD ने यलो अलर्ट किया जारी सीपीसीबी के सदस्य डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि यह परेशानी एनआइसी के सर्वर की खामी के कारण हो रही है। दूसरी तरफ स्विस कंपनी के आइक्यू एयर एप पर शाम सात बजे दिल्ली का एक्यूआइ 281 रहा। यह भी खराब श्रेणी में ही है।

बेघरो की बढ़ी मुसीबत

दिल्ली में 8 डिग्री के टार्चर वाली कपकपाती ठंड में कुछ लोग सड़क पर रहने को मजबूर है, पूसा रोड़ पर संसद भवन से चंद किलोमीटर की दूरी पर बड़ी संख्या में लोग सड़को पर ही सोते नजर आये। सरकार का रैन बसेरों के दावे के बीच यह लोग सरकारी दावों की पोल खोलते नजर आ रहे हैं।