हिंदी
नई दिल्ली: देश के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है। कुछ राज्यों में मॉनसून दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, आज छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और आंधी-तूफान चल सकता है।

पिछले कुछ दिनों से चल रही हीटवेव भी अब पूरी तरह से थम जाएगी। इसके चलते तापमान में गिरावट तो दर्ज की गई है। साथ ही मौसम खुशनुमा हो गया, दिल्ली में आज बारिश के आसार है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बात करें उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी आज बारिश की उम्मीद है। यहां का न्यूनतन तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और आधिकतम तापनाम 41 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इलके अलावा, बिहार के पटना का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां भी बारिश होने के पूरी संभावना है।
मंगलवार को दिन में आमतौर पर बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 71 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है, और आसमान साफ रहेगा।
Published : 21 June 2022, 12:53 PM IST
Topics : bihar Delhi India Meteorological Department Rain temperature तापमान दिल्ली बारिश मौसम विभाग राष्ट्रीय