हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन निर्देशक रिभु दासगुप्ता की कोर्टरूम थ्रिलर फिल्म ‘सेक्शन 84’ में अभिनय करते दिखायी देंगे।
बच्चन और दासगुप्ता की साथ में यह तीसरी फिल्म होगी। बच्चन ने दासगुप्ता के साथ ‘युद्ध’ और ‘तीन’ में भी काम किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दासगुप्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं सर के साथ फिर से जुड़कर बहुत खुशी और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं।’’
Published : 2 March 2023, 11:20 AM IST
No related posts found.