हिंदी
नई दिल्ली: वास्तु हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और कुछ वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। इतना नहीं कुछ वास्तु के नियमों का पालन करके आप अपने बच्चों के जीवन में लाभ दायक बदलाव कर सकते हैं।

एक सुव्यवस्थित घर आपके घरों में अधिक शांति और स्पष्टता लाता है। घर के ऊर्जा क्षेत्र को सकारात्मक बनाए रखने से सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। आज हम आपको वास्तु के कुछ खास और सिंपल टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसका करके आप भी अपने घर में सकारात्मक परिवर्तन कर सकते है।
विषेश वास्तु टिप्स
1. जो बच्चे पढ़ने में कमजोर है उन्हें पूर्व (EAST) की ओर मुंह करके पढ़ना चाहिए, जिससे बच्चे का मन पढ़ने में लगेगा।
2. किसी भी घर के व्यक्ति को बुरे सपने आते है तो उनको गंगा जल आपने सिरहाने रख कर सोना चाहिए। सुबह उस गंगा जल को किसी गमले में डाल सकते हैं।
3. रात को सोते समय व्यक्ति का सिर हमेशा दक्षिण (SOUTH) दिशा में होना चाहिए।
4. पूर्वजों के तस्वीरों को पूजा रूम में नहीं रखना चाहिए। घर में पूर्वजों की तस्वीर को पश्चिम या दक्षिण की दिशा में रखना शुभ होता है।
5. वास्तु दोष दूर करने के लिये एक कटोरी में साबुत समुद्री नमक रख ले और इसे बाथरूम के कोने पर रेख दें। जिसे नकारत्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में शांति बनी रहती है।
Published : 25 August 2022, 6:32 PM IST
Topics : Special Care Vastu Tips वास्तु टिप्स