हिंदी
वाराणसी: भेलुपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ककरमत्ता स्थित पॉपुलर हॉस्पिटल ने फिर एक युवती की जान ले ली। युवती की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मंडुआडीह निवासी राजमा बानो की पुत्री पिंकी खान 26 वर्ष की मौत हो जाने पर स्थानीय लोगों व परिजनो में काफी रोष है।
युवती पिंकी खान की मौत के बाद मंगलवार को दर्जनों की संख्या में महिलाएं और पुरुष हॉस्पिटल में पहुँच कर डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतका की माँ राजमा बानो का आरोप है कि मेरी लड़की पिंकी को पथरी थी और इस हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट किया उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी बच्ची का गलत ऑपरेशन करने के बाद जब उसकी हालत सीरियस हो गयी तो इस हॉस्पिटल से उसे रेफर कर दिया गया। गुस्साये परिजनों ने चक्काजाम भी किया।
Published : 21 November 2018, 1:57 PM IST
Topics : चक्का जाम डॉक्टर की लापरवाही वाराणसी हंगामा हास्पिटल
No related posts found.