हिंदी
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा बंगला खाली करने के बाद हो रहे विवाद पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। पूरी खबर..
वाराणसी: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा बंगला खाली करने के बाद हो रहे विवाद पर कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार पर पलटवार करते हुए कहा भाजपा पूरी तरह संवेदनहीन पार्टी है। भाजपा के अंदर मानवता और ममत्त्व का कोई भी लक्षण दिखाई नहीं देता है। बीआरडी कॉलेज में 40 बच्चों की मौत पर इन लोगों ने क्या किया, इसका आज भी लोग उनसे हिसाब मांग रहे हैं।
नरेश उत्तम ने सिद्धार्थनाथ सिंह द्वारा अखिलेश पर दिए गए दो मुहावरों के जवाब में कहा कि- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन कांड में मृतकों के परिवारों से सरकार को कोई प्रतिनिधि तक नहीं मिला। भाजपा राज में प्रदेश में कानून व्यवस्था को ध्वस्त हाे गई है साथ ही चिकित्सा व स्वास्थ्य व्यवस्था भी पूरी तरह ध्वस्त है।
नरेश उत्तम ने 2019 के लिए बन रहे गठबंधन पर कहा कि यह गठबंधन भारत की राजनीति में बड़ा परिवर्तन करेगा। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव से हो गई है।
Published : 14 June 2018, 5:03 PM IST
Topics : नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वाराणसी सपा
No related posts found.