हिंदी
नई दिल्ली: देशभर में आज 15 से 18 साल तक के बच्चों का COVID-19 वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। आज से 7.50 करोड़ बच्चों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। देश भर में बच्चों को अभी भारत बायोटेक की बनाई हुई को-वैक्सीन लगाई जा रही है। बता दें कि 15 से 18 साल तक बच्चों के वैक्सीनेशन लिए देशभर में नए सेंटर बनाए गए है।
आज से 15 साल या इससे बड़े बच्चे वैक्सीनेशन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर सकते हैं। बच्चों को वैक्सीन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना बहुत ही जरूरी है। बच्चों का आप रजिस्ट्रेशन Cowin ऐप पर जाकर सकते है।
Cowin ऐप के जरिए वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए बच्चों का आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, स्कूल की आई कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट की देना जरूरी होगा।
बता दें कि 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 से 18 साल तक बच्चों के वैक्सीनेशन की घोषणा की थी। बता दें कि 1 जनवरी से वैक्सीनेशन के लिए बच्चों का रजिस्ट्रेशन करवाया जा रहा है। वहीं आज भारी तादात में वैक्सीनेशन सेंटर पर बच्चे वैक्सीन लगवाने आए है।
Published : 3 January 2022, 11:10 AM IST
No related posts found.