Uttarakhand: द्रौपदी का डांडा हिमस्खलन हादसे में लापता पर्वतारोही का शव एक साल बाद बर्फ में दबा मिला, 28 हुई मृतकों की संख्या

द्रौपदी का डांडा चोटी पर चढ़ायी के दौरान हुए हिमस्खलन के एक साल बाद एक और पर्वतारोही का शव बर्फ में पड़ा मिला। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 6 October 2023, 12:10 PM IST
google-preferred

उत्तरकाशी: द्रौपदी का डांडा चोटी पर चढ़ायी के दौरान हुए हिमस्खलन के एक साल बाद  एक और पर्वतारोही का शव बर्फ में पड़ा मिला।

अक्टूबर 2022 में हुए इस हिमस्खलन में 29 पर्वतारोहियों की मृत्यु हो गयी थी और इसे सबसे दुखद पर्वतारोहण हादसों में से एक माना जाता है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के रजिस्ट्रार प्रवीण कुमार ने बताया कि शव संस्थान की टीम ने बरामद किया है। उन्होंने बताया कि शव को बृहस्पतिवार को हेलीकॉप्टर से यहां लाया गया।

कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान भारतीय नौसेना के नाविक विनय पंवार के रूप में की गई है। वह देहरादून का रहने वाला था और रामेश्वरम में तैनात था।

द्रौपदी का डांडा पर चढ़ायी के दौरान हुए हिमस्खलन की घटना के बाद महीने भर तलाशी अभियान चलाया गया और इस दौरान मौके से 27 शव बरामद किए गये लेकिन दो अन्य पर्वतारोहियों का पता नहीं चल पाया था।

एक और शव बरामद होने के बाद अब केवल एक पर्वतारोही, लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ठ लापता हैं।

Published : 
  • 6 October 2023, 12:10 PM IST

Related News

No related posts found.