महराजगंज में सपाइयों का ज़ोरदार प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, हुए गिरफ़्तार

गुरुवार को जनपद मुख्यालय पर सपा के धरने में पुलिस पूरी तरह फ़ेल देखने को मिली। भारी फ़ोर्स के बावजूद सपा कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार जुलूस निकाल योगी सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की। पूरी ख़बर:

Updated : 19 December 2019, 3:29 PM IST
google-preferred

महराजगंज: मौजूदा योगी सरकार में बढ़ रहे हत्या, लूट, बलात्कार औऱ नागरिकता सहित तमाम मुद्दों को लेकर पूरे प्रदेश में सपाइयों ने आन्दोलन रखा था। इसी क्रम में जिले में भी होना था हालांकि इन सब को देखते हुए पहले ही प्रशासन ने धारा 44 लगा रखा था। परमिशन नही मिलने के बावजूद भी सपाइयों ने रैली निकाली।

इसे  रोकने की पूरी तैयारी बना कर दर्जन भर थानों की पुलिस ने तैयारी की थी लेकिन सपाइयों ने धक्का मुक्की करते हुए पुलिस  को चकमा दे योगी के ख़िलाफ़ नारे लगाते हुए जुलूस निकाल लिया। 

ज़िला अध्यक्ष राजेश यादव ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। ASP ने मीडिया को बताया कि धारा 144 का उल्लंघन करने पर सपा नेताओं को गिरफ़्तार किया गया है।

Published : 
  • 19 December 2019, 3:29 PM IST