हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं से जुड़े अभ्यर्थियों के यह खबर बेहद काम की है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने साल 2023 का यूपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कलैंडर में आयोग की यूपी पीएससी, यूपी न्यायिक सेवा समेत अन्य सभी तरह की परीक्षाओं की तिथियां और संबंधित विवरण दिया गया है।
यूपी लोक सभा आयोग के इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट करके इस नये एग्जाम कैलेंडर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
कैलेंडर के मुताबिक इस वर्ष यूपीपीएससी की परीक्षाएं 08 जनवरी, 2023 से शुरू होंगी और अंतिम परीक्षा 09 अक्टूबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। पहली परीक्षा 08 जनवरी को चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद स्क्रीनिंग परीक्षा है।
इच्छिक अभ्यर्थियों को ज्यादा जानकारी और विवरण जानने के लिये यूपीपीएससी की वेबसाइट uppsc.up.nic.in विजीट करने की सलाह दी जाती है।
Published : 5 January 2023, 3:45 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश एग्जाम कैलेंडर जारी लखनऊ लोक सेवा आयोग
No related posts found.