हिंदी
नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा में नाबालिग का कथित तौर पर अपहरण और उसके बाद दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार फेज-तीन थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि कथित आरोपी राजेंद्र (27) करीब एक वर्ष पहले थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करके ले गया था।
उन्होंने बताया कि किशोरी ने शिकायत में युवक पर कई बार दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ दिन पहले नाबालिग को बरामद कर लिया गया और बृहस्पतिवार को आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
कुमार ने बताया कि राजेंद्र के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Published : 14 December 2023, 3:12 PM IST
Topics : अपहरण आरोप उत्तर प्रदेश गिरफ्तार गौतम बुद्ध नगर दुष्कर्म नाबालिग नोएडा पुलिस
No related posts found.