
महराजगंज: जनपद के ठूठीबारी क्षेत्र के राजाबारी गांव के पजाफोरवा टोले में उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों को यह पता चला कि गांव में मगरमच्छ आ गया है। बुधवार की सुबह 4 बजे स्थानीय लोगों को यह मालूम चला कि गांव में एक विशालकाय मगरमच्छ आ गया, जिससे लोग काफी डरे हुए थे।
यह भी पढ़ें: ‘महराजगंज-पाप-कांड’ के तीन साल पूरे, देखिये भ्रष्टाचारी आईएएस अमरनाथ उपाध्याय का 13 सितंबर 2019 को किया गया ‘महा-पाप’
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक जब गांव में मगरमच्छ आने की खबर फैली तो लोग दहशत में आ गए। एक तरफ जहां लोग मगरमच्छ से डर रहे थे वहीं उसको देखने वालों का भी तांता लगा हुआ था।
स्थानीय लोगों से बातचीत में पता चला कि मगरमच्छ झरही नदी से निकल कर गांव से होता हुआ हुबदार अली के घर में घुस गया। हुबदार अली ने जब मगरमच्छ देखा तो उन्होंने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने मगरमच्छ को पकड़कर जंगल में भेज दिया।
Published : 21 September 2022, 4:36 PM IST
Topics : Crocodile forest department Maharajganj thuthibari uttar pradesh उत्तर प्रदेश ठूठीबारी मगरमच्छ महराजगंज वन विभाग