हिंदी
लखनऊः सर्दी बढ़ने के साथ ही बढ़ते प्रदूषण को कम करने की कवायद सरकार के स्तर पर हो रही है। गौरतलब है की कड़ाके की ठंड के समय मौसम में दिखने वाला घने कोहरे और धुंध के लिए प्रदूषण को ही पर्यावरण विशेषज्ञ प्रमुख कारण मानते हैं। वहीं यूपी के वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान यूपी में बढ़े प्रदूषण के लिए हरियाणा और पंजाब को जिम्मेदार मानते है।
डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत के दौरान मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि हरियाणा और पंजाब के किसानों द्वारा खेतों में जलाई जाने वाली पराली के कारण यूपी में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों से सटा होने के कारण प्रदूषण की बड़ी मार झेल रहा है।
यह भी पढ़ेंःबुलंदशहर हिंसाःफौजी की गोली से गई इंस्पेक्टर सुबोध की जान..वायरल VIDEO ने उड़ाए होश
गौरतलब है कि यूपी में भी सरकार ने किसानों को उनकी खेतों में पराली जलाने पर रोक लगा रखी है। वहीं राजधानी लखनऊ में भी प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नई- नई कोशिशें की जा रही है। जिसमें सड़कों पर पानी का छिड़काव करना और पेड़-पौधों पर भी पानी का छिड़काव करके प्रदूषण कम करने की कवायद की जा रही है। अब आने वाला समय बताएगा कि यूपी सरकार प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण को काबू में कर पाने में किस हद तक सफल हो पाती है।
Published : 7 December 2018, 3:56 PM IST
Topics : आग उत्तर प्रदेश दारा सिंह धुआं पंजाब पराली प्रदूषण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वन एवं पर्यावरण मंत्री हरियाणा
No related posts found.