Uttar Pradesh: पुलिस एनकाउंटर में दबोचा गया 25 हजार का इनामी गो-तस्कर, जानिये पूरा मामला

सोनभद्र जिले के हाथीनाला क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी कथित गौ तस्कर और उसके साथियों को गिरफ़्तार कर लिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 10 September 2023, 4:59 PM IST
google-preferred

सोनभद्र:  सोनभद्र जिले के हाथीनाला क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी कथित गौ तस्कर और उसके साथियों को गिरफ़्तार कर लिया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने हाथीनाला थाना क्षेत्र के गरदरवा तिराहे पर 25 हजार रुपये के इनामी गौ तस्कर सदीक अंसारी और उसके साथियों मुख़्तार अंसारी, जमायत अंसारी और दिलजान शेख को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में शनिवार रात करीब 11 बजे पुलिस ने हाथीनाला थाना क्षेत्र स्थित वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर स्थित चोरपनिया के जंगल में जीप सवार पशु तस्करों को रोकने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने पुलिस दल पर गोलीबारी की।

सिंह ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पशु तस्कर यूनुस अंसारी और उसका साथी शरीफ गोली लगने से घायल हो गया। इन दोनों और उनके वाहन चालक मिथुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार तस्करों के पास से पुलिस ने दो देसी तमंचे तथा कई कारतूस बरामद किये।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को गोवध निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया।

Published :  10 September 2023, 4:59 PM IST

Related News

Advertisement