हिंदी
बुलंदशहरः अभी गोकशी को लेकर बुलंदशहर में मचे बवाल का मामला थमा नहीं है कि अब जहांगीराबाद में भी गोवंश के अवशेष मिले हैं। इसकी सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता और ग्रामीण घटना स्थल पर जुट गए। जब मामले की सूचना पुलिस को पता चली तो पुलिस महकमे में इस सूचना से हड़कम्प मच गया।
यह भी पढ़ेंः बुलंदशहर LIVE: गोकशी को लेकर मची हिंसा से जुड़ी हिलाकर रख देने वाली 5 बातें..
जहांगीराबाद-दौलतपुर मार्ग पर मिश्रा ईंट भट्ठे के सामने मिले गोवंश के अवशेष की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते यहं हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के अलावा सैंकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति को संभाला। पुलिस ने बिना विलंब के जेसीबी मंगाकर गोवंश के अवशेषों को गड्ढे खोदकर उसमें दबवा दिया।
Published : 5 December 2018, 2:19 PM IST
Topics : bulandshahr violence अवशेष उत्तर प्रदेश कार्यकर्ता गोवंश ग्रामीण जहांगीराबाद पुलिस बजरंगदल बुलंदशहर
No related posts found.