UPSC 2021 Topper: जानिये यूपीएससी-2021 टॉपर श्रुति शर्मा का यूपी से ये खास कनेक्शन, पहली प्रतिक्रिया में कही ये बातें

श्रुति शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2021 की सिविल सेवा परीक्षा को टॉप किया है। जानिये परीक्षा परिणाम के बाद क्या बोलीं श्रुति शर्मा

Updated : 30 May 2022, 3:31 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 2021 की सिविल सेवा परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। श्रुति शर्मा इस प्रतिष्ठित परीक्षा की टॉपर रही हैं। श्रुति शर्मा का उत्तर प्रदेश से खास नाता है।

सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर श्रुति शर्मा उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद की रहने वाली है। श्रुति शर्मा की टॉपर बनने से बिजनौर में खुशी की लहर है। श्रुति शर्मा को बधाई देने वाला का तांता लगा हुआ है। उनके घर, परिवार और अन्य जानने वाले खासे उत्साहित है और श्रुति शर्मा को लेकर गर्व जता रहे हैं। 

श्रुति शर्मा ने राजधानी दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अपने पढ़ाई की है।

यूपीएससी 2021 के परिणाम जारी के होने के बाद श्रुति शर्मा ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में सिविल सेवा परीक्षा में उनके चयन पर खुशी जतायी। श्रुति ने कहा कि उनको इस बात की उम्मीद नहीं थी कि वे इस प्रतिष्ठित परीक्षा की टॉपर बनेंगी। उन्होंने कहा बनना उनके लिए बड़ा सरप्राइज है।

Published : 
  • 30 May 2022, 3:31 PM IST

Related News

No related posts found.