हिंदी
सुलतानपुर (उप्र): सुलतानपुर जिले के अलीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार देर रात शिवनगर रेलवे फाटक के पास की है और किशोरी की पहचान मनियारी की निवासी साक्षी गुप्ता (12) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अलीगंज पुलिस चौकी के प्रभारी शिवजन्म यादव ने बताया कि परिजनों ने दावा किया है कि किशोरी की ‘‘मानसिक हालत’’ ठीक नहीं थी।
Published : 2 January 2024, 11:10 AM IST
Topics : अलीगंज पुलिस चौकी ट्रेन मौत सुलतानपुर उप्र
No related posts found.