हिंदी
नोएडा: नोएडा के सेक्टर 93-ए में स्थित ट्विन टावर मामले में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जारी जांच अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव करेंगे। उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार को इस बाबत आदेश जारी किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस मामले की जांच कर रहे नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण मिश्रा का छह माह पूर्व स्थानांतरण कर दिया गया था, तब से जांच लंबित है।
‘सुपरटेक’ बिल्डर द्वारा अवैध रूप से बनाए गए ट्विन टावर को 28 अगस्त 2022 को ढहा दिया गया था।
Published : 23 March 2023, 3:26 PM IST
No related posts found.