हिंदी
लखनऊ: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यूपी की योगी सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को एक नया आदेश जारी किया है। सरकार ने अपने इस आदेश में स्कूली वैन और बसों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए स्कूलों को तीन माह का समय दिया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा यह आदेश जारी कर दिया हैं।
नये आदेश के मुताबिक अब राज्य के हर स्कूली वैन व बस में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य तौर पर लगाने होंगे। इसके लिए स्कूल प्रबंधन के साथ ही वाहन मालिकों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। सीसीटीवी लगवाने के लिए स्कूलों और वाहन संचालकों को 3 माह का समय दिया गया है।
सरकार का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नियम के उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।
Published : 2 January 2024, 1:14 PM IST
No related posts found.