हिंदी
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बंपर वोट से जीत हासिल कर ली है। जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।
देवरिया सदर सीट पर बीजेपी के डॉ सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने सपा के ब्रह्मशंकर त्रिपाठी को तकरीबन 20089 मतों से पराजित कर उप चुनाव में जीत का ताज अपने नाम कर लिया।
भाजपा को मिली जीत की खुशी में कार्यकर्ता ढ़ोल नगाड़े के साथ अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। इसके साथ ही पटाखे भी फोड़ रहे हैं।
बता दें कि भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह के निधन से देवरिया विधानसभा सीट खाली हो गई थी। इस रिक्त सीट से डा.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी को चुनाव मैदान में उतारा था और उन्होंने जीत हासिल कर ली।
Published : 10 November 2020, 7:08 PM IST
Topics : UP By Election Result उत्तर प्रदेश डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी देवरिया भारतीय जनता पार्टी विधानसभा उपचुनाव
No related posts found.