हिंदी
लखनऊ: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो गई है। इस परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।
राज्य भर में परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही है।

आंकड़ों के मुतबिक इन परीक्षाओं में 66,37,018 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 36,55,691 है जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 29,81,327 है।
इन परीक्षाओं के लिए यूपी के 75 जिलों में 8549 परीक्षा केन्द्र बनाए गये हैं।
शासन के आदेशानुसार प्रत्येक परीक्षा सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है और आयोग को इसकी सीडी भी भेजी जायेगी।
Published : 6 February 2018, 9:22 AM IST
Topics : इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा हाईस्कूल
No related posts found.