हिंदी
लखनऊः माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2021 के परीक्षार्थियों को अंक सुधार का मौका देने के लिए यूपी बोर्ड 18 सितंबर से छह अक्तूबर के बीच परीक्षा कराएगा। इस वर्ष इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थियों को भी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 79,286 विद्यार्थियों ने आवेदन फार्म भरे हैं। इसमें हाईस्कूल के 37,931 और इंटरमीडिएट के 41,355 परीक्षार्थी शामिल हैं। छह अक्टूबर तक चलने वाली परीक्षा दो पालियों में होगी।
इस परीक्षा में मिले अंक ही अंतिम रूप से मान्य होंगे। प्रोन्नत किए जाने पर मिले अंक अमान्य हो जाएंगे। यानी कि इस अंक सुधार परीक्षा में फेल होने पर परीक्षार्थी फेल माने जाएंगे। छह अक्टूबर तक चलने वाली परीक्षा दो पालियों में होगी।
Published : 1 September 2021, 6:37 PM IST
No related posts found.