Ramdas Athawale: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले अस्पताल में भर्ती, ये है वजह

रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें क्या है वजह।

Updated : 27 October 2020, 2:20 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना जांच साकारात्मक आने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

रामदास अठावले बीते कल पायल घोष को दिलाई थी सदस्यता

खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि रामदास अठावले ने बीते कल एक्ट्रेस पायल घोष को आरपीआई की सदस्यता दिलाई। इसके बाद कफ और बदन दर्द की होने पर उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया, जो पॉजिटिव आया।

पार्टी ने पायल को वीमेन विंग का वाइस प्रेसीडेंट बनाया

बता दें कि पायल घोष निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाकार चर्चा में आई थी। बीते कल पायल ने रिपब्लिकिन पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हो गई है। पार्टी ने पायल को वीमेन विंग का वाइस प्रेसीडेंट बनाया। 

Published : 
  • 27 October 2020, 2:20 PM IST