दिल्ली में प्लाज्मा डोनेशन कैंपेन की लॉचिंग, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने किया उद्घाटन

कोरोना मरीजों को जल्द स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिये केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने रविवार को देश की राजधानी दिल्ली में प्लाज्मा डोनेशन कैंपेन की लॉचिंग की। पूरी खबर..

Updated : 19 July 2020, 4:54 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने रविवार को देश की राजधानी दिल्ली में प्लाज्मा डोनेशन कैंपेन की लॉचिंग की। इस कैंपेन की शुरूआत दिल्ली पुलिस और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) द्वारा मिलकर की गयी है। 

कैंपेन के जरिये कोरोना को मात दे चुके लोगों को प्लाजमा डोने करने के लिये प्रेरति किया जायेगा ताकि कोरोना से जूझ रहे अन्य लोगों को ठीक किया जा सके। इस अवर पर दिल्ली के कई पुलिस कर्मियों ने प्लाजमा डोनेट भी किया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर कहा कि कोरोना से ठीक हुआ व्यक्ति महीने में दो बार प्लाज्मा डोनेट कर सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के 2532 जवान कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जबकि इस बीमारी के कारण दर्जनों की जान चली गई है।

उन्होंने दिल्ली पुलिस के उन जवानों की भी सराहना की जो कोरोना को मात देने के बाद यहां प्लाज्मा डोनेट करने के लिये आगे आये। उन्होंने कहा कि मैं सभी कोरोना वॉरियर को धन्यवाद देता हूं। अब ये प्लाज्मा वॉरियर बन गए हैं। 

इस मौके पर एम्स के कई वरिष्ट चिकित्साधिकारी, डॉक्टर्स और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।
 

Published : 
  • 19 July 2020, 4:54 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement