हिंदी
अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर आज विश्व हिंदू परिषद (VHP) की धर्म सभा होनी है।
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या दौरे के दूसरे दिन भगवान राम के जन्मस्थान जाकर रामलला के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

दर्शन करनेे के बाद वह होटल लौट चुके हैं। वह 11 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इसके बाद वह आज ही मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे। राम भक्तों के यहां पहुंचने पर कानून व्यवस्था खराब न हो इसके लिए कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
फैजाबाद से अयोध्या जाने वाली सड़कों को ब्लॉक किया गया है। इसके साथ ही धारा 144 लगाई गई है। स्कूल-कॉलेजों को बंद किया गया है।
Published : 25 November 2018, 10:10 AM IST
No related posts found.