Uttar Pradesh: भारत में घुस रही उज़्बेकिस्तान की दो महिलाएं नेपाल सीमा से गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला

भारत में अवैध रूप से घुस रही उज़्बेकिस्तान की दो महिलाओं को पुलिस द्वारा महराजगंज के सोनौली क्षेत्र में स्थित नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया है। पढिये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 1 October 2021, 4:45 PM IST
google-preferred

महराजगंज: नेपाल सीमा से सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर बार्डर से भारत में घुस रही उज़्बेकिस्तान की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिलाओं के पास किसी भी तरह की वैध पासपोर्ट, वीजा व अन्य दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस द्वारा दोनों महिलाओं को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। इन महिलाओं की मदद के आरोप में दो लोगों को भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। 

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं के नाम रूसाना सुलटोन्यूव व इमिनोवा मावलूदा खान है, जो मूल रूप से उज्बेकिस्तान निवासी हैं। पुलिस ने उनके साथ नौतनवा व गोरखपुर के रहने वाले दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। गिरफ्तार महिलाएं सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर बार्डर से बिना पासपोर्ट व वीजा के नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहीं थी। पुलिस ने रघुनाथपुर गांव में इन दोनों महिलाओं को पकड़ा।

एसपी के मुताबिक पुलिस पूछताछ में दोनों महिलाओं ने बताया कि वह मेडिकल संबंधी काम के लिये दिल्ली जाने वाली थी। एसपी ने कहा कि दोनों महिलाओं से आगे की पूछताछ जारी है। 

इंस्पेक्टर शशांक शेखर राय ने बताया कि दो संदिग्ध उज्बेकिस्तान की महिलाएं सीमा पार कर भारतीय गांव रघुनाथपुर में पकड़ी गई हैं। एक महिला अपने मोबाइल फोन पर पासपोर्ट की फोटो दिखा रही है। दूसरी महिला के पास कोई दस्तावेज नहीं हैं। महिलाओं के पास कोई वीजा नहीं है। पुलिस ने उन्हें भारत में प्रवेश कराने की कोशिश कराने वाले गोरखपुर जिले के सहजनवां निवासी शादाब आलम व नौतनवां थानाक्षेत्र के मुड़िला निवासी शमशुद्दीन को भी हिरासत में लिया है। इनसे भी पुलिस पूछताछ कर रही हैं। इन दोनों ने महिलाओं को वाहन उपलब्ध कराया था। इनके वाहन भी सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा महिलाओं की मदद करने वाले सोनौली के भी एक व्यक्ति की तलाश की जा रही है। 

Published : 
  • 1 October 2021, 4:45 PM IST

Related News

No related posts found.