हिंदी
अोटावा: कनाडा के ओटावा में दो छोटे हवाई जहाजों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह हादसा रात दस बजे के आसपास हुआ।

एक रिपोर्ट की अनुसार इस दुुर्घटना के बाद एक जहाज नीचे गिर गया अौर दूूसरा किसी तरह ओटावा इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर उतरने में सफल रहा।आेटावा के पैरामेडिकल टीम के प्रवक्ता मार्क एंटोनियों देशचाम्स ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।
यह भी पढ़ें: इटली में बाढ़ का भयावह मंजर..अब तक इतने लोग गंवा चुके है जान
कनाडा ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के मुताबिक नीचे उतरने वाले जहाज को मामूली नुकसान हुआ है। दोनों विमानों में सवार लाेगों की सही संख्या और दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। (वार्ता)
Published : 5 November 2018, 1:17 PM IST
Topics : इंटरनेशनल हवाई अड्डे ओटावा कनाडा दुुर्घटना हवाई जहाज
No related posts found.